"भोपाल ओपन कराटे चैंपियनशिप 2025 में नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने विजेताओं को किया सम्मानित"
"भोपाल ओपन कराटे चैंपियनशिप 2025 में नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने विजेताओं को किया सम्मानित"
भोपाल हेडलाइंस
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल: सीको काई कराटे इंटरनेशनल भोपाल द्वारा आयोजित "द्वितीय भोपाल ओपन कराटे चैंपियनशिप 2025" का शानदार आयोजन LNCT यूनिवर्सिटी में हुआ। इस कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी जी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और समारोह को संबोधित करते हुए कराटे के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री आशीष अग्रवाल जी, श्री पलाश समाधिया जी, श्री कार्तिकेय दुबे जी, श्री रूद्र प्रताप सिंह जी और श्री विजय शाह जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस खेल को न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक दृढ़ता का प्रतीक बताया और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए गए। यह चैंपियनशिप एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करती है, और शहर में कराटे के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर साबित हुई।
खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आयोजकों ने इस सफलता को शहर के विकास और खेल के क्षेत्र में बढ़ते योगदान के रूप में देखा।
