शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर
भोपाल।
प्रशिक्षण एवं विकास उत्कृष्टता केंद्र, कैरियर कॉलेज, भोपाल (म.प्र.) के द्वारा दिनांक 30 अगस्त 2025 को मध्यप्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों हेतु विशेष शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए शिक्षकों को वैश्विक पाठ्यक्रम में शैक्षिक मानकों को बढ़ाने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को उनके शिक्षण अभ्यासों को और अधिक प्रभावी एवं उपयोगी बनाने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से सुसज्जित करना रहा।
कार्यक्रम को समूह के अध्यक्ष श्री मनीष राजोरिया का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
मुख्य अतिथि प्रो. विजय अग्रवाल, कुलपति आरकेडीएफ विश्वविद्यालय ने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षण कार्यक्रम की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल शिक्षकों के पेशेवर विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
प्रशिक्षण का संचालन राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (NITTTR) तथा पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (PASSCIVE) के वरिष्ठ प्रोफेसरों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में यह घोषणा की गई कि आने वाले समय में शिक्षकों की गुणवत्ता वृद्धि और अकादमिक विकास के लिए इस प्रकार के और भी कई प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
