भाजपा प्रदेश कार्यालय में गणेश जी की आरती, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की मनमोहक झांकी
भाजपा प्रदेश कार्यालय में गणेश जी की आरती, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की मनमोहक झांकी
*भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर*
भोपाल।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, भोपाल में विराजमान श्री वरद विनायक गणेश जी महाराज की सुबह की आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आनंद विद्या मंदिर, सीआई कॉलोनी, जहांगीराबाद के विद्यार्थियों ने विशेष झांकियां प्रस्तुत कीं। बच्चों ने भगवान श्री गणेश जी के स्वरूप के साथ-साथ रिद्धि, सिद्धि, मूषक और नंदी आदि रूप धारण कर अद्भुत प्रस्तुति दी, जिसे देखकर उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो उठा।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव तथा महिला मोर्चा मंत्री सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। वैदिक आचार्य पंडित देवेंद्र दुबे के मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन-अर्चन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सभी ने विश्व शांति एवं लोककल्याण की प्रार्थना की।
