बरसात में हरियाली से निखर उठती है मकड़ाई रियासत

 

भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 

 

मकड़ाई/बरसात का मौसम आते ही हरदा जिले की मकड़ई रियासत किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती। चारों ओर फैली हरियाली, लहलहाते खेत, बहते नदी-नाले और प्राचीन किले यहां के नज़ारे को अद्भुत बना देते हैं। इस प्राकृतिक सुंदरता को कैमरे में कैद करना लोगों को बेहद पसंद आता है।

मकडॉई क्षेत्र में स्थित नागझिरी भी यहां का प्रमुख आकर्षण है, जहां सालभर पर्यटकों का आना-जाना बना रहता है। बरसात के दिनों में यह स्थल हरियाली की चादर से ढक जाता है और प्रकृति किसी तोहफ़े से कम नहीं होता।

यहां के प्राचीन किले इतिहास की गवाही देते हैं और हरे-भरे पेड़ों से सजे जंगल मन मोह लेते हैं। नदियों व नालों की कल-कल ध्वनि इस क्षेत्र को और भी मनोहारी बनाते हैं।

मकड़ाई रियासत हरदा जिले का वह गांव है, जो अपनी ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य से हर किसी को आकर्षित कर लेता है।