शातिर महिला गांजा कारोबारी पुलिस की गिरफ्त में, 1.5 किलो गांजा जप्त
शातिर महिला गांजा कारोबारी पुलिस की गिरफ्त में, 1.5 किलो गांजा जप्त
भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर
सिराली (हरदा)।
सिराली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर महिला गांजा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला रामवती पति मांगीलाल कलमे, उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भगवानपुरा के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 15,000 रुपये आंकी गई है, जप्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक हरदा श्री अभिनव चौकसे के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा व एसडीओपी खिरकिया श्री रावर्ट गिरवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रामसुमेर तिवारी द्वारा गठित टीम ने यह सफलता हासिल की।
दिनांक 30 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर भगवानपुरा–बीचपुरी रोड स्थित पुलिया पर दबिश दी गई, जहां संदिग्ध हालत में झोला लेकर आती महिला को पकड़ा गया। पूछताछ में उसका नाम रामवती निकला। झोले की तलाशी लेने पर उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपी महिला को विधिवत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना सिराली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रामसुमेर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई में उप निरीक्षक खुशहाल बघेल, सउनि संजय शर्मा, सउनि कमलकिशोर मांझी, प्रआर कमलेश, प्रआर प्रवीण, प्रआर रामनिवास, प्रआर प्रमोद साहु, प्रआर उमेश पवार, आर मनमोहन, आर सुनील इवने, मआर चांदनी व सैनिक धर्मेन्द्र पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला आदतन अपराधी है और इसके खिलाफ पूर्व में भी अवैध गांजा कारोबार के प्रकरण दर्ज हो चुके हैं।
