के.डी. रही बने अखिल भारतीय बसोर समाज विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

 

भोपाल। पशुपालन विभाग परिसर में आज अखिल भारतीय बसोर समाज विकास समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के भावी नेतृत्व को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में के.डी. रही को सर्वसम्मति से समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध मनोनीत किया गया।

 

उनकी नियुक्ति पर उपस्थित सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं और बधाइयाँ दीं। बैठक का माहौल उत्साह और सौहार्द से परिपूर्ण रहा।

 

इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित थे, जिनमें नैनसिंह बमनेले, बी.डी. शुक्रलवारे, कैलाशलाल सिरमोलया, रामप्रकाश वंशकार, केसर समसेरिया, शिवलाल मकोरिया, गणेश प्रसाद गौतम, मेवालाल कनजी, रवि वर्मा, प्रमोद शुक्रलवारे एवं अशोक समसेरिया सहित अन्य समाजसेवी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

 

समिति के सदस्यों ने आशा जताई कि के.डी. रही के नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और समाज के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएगा।