अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का ऐतिहासिक राष्ट्रव्यापी अभियान "हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान" प्रदेश के सवालाख और देश के पॉच लाख विद्यालयों में आज 1 सितम्बर को होगा संकल्प पत्र का वाचन

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

 

भोपाल भारत में शिक्षा के क्षेत्र में दिशा देने वाली एक ऐतिहासिक पहल के अन्तर्गत अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ 1 सितम्बर 2025 को देश भर के 5 लाख से अधिक विद्यालयों में "हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान" कार्यक्रम का आयोजन करेंगा। यह अभियान "हमारा विद्यालय-हमारा तीर्थ" की व्यापक परिकल्पना के अन्तर्गत चलाया जाएगा जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को शैक्षिक उत्थान, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लेने हेतु प्रेरित करना है। मध्यप्रदेश में भी यह कार्यक्रम सवा लाख शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में आज के दिन ही मध्यप्रदेश शिक्षक संघ द्वारा आयोजित किया जाने वाला है इस आशय के आदेश लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रसारित किए गए है। सितम्बर को इस ऐतिहासिक अवसर पर सम्पूर्ण देश के लाखों शिक्षक एवं करोड़ो विद्यार्थी एक साथ मिलकर पाँच संकल्पों का सामूहिक उच्चारण करेंगे। यह संकल्प अपने विद्यालय पर गर्व करने समग्र विकास के प्रति समपर्ण, भारतीय संस्कृति एवं शाश्वत जीवन मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व को रेखांकित करेंगे। यह विश्व का पहला ऐसा अभियान है जिसे किसी शिक्षकों के संगठन द्वारा प्रारम्भ किया गया है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जो किंडर गार्टन से लेकर विश्वविद्यालयों तक शिक्षा के सम्पूर्ण क्षेत्र में सक्रिय संगठन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण लाल गुप्ता जी ने अपने प्रेस वक्तव्य में कहा है कि यह अभियान मात्र एक आयोजन नहीं अपितु आत्मनिर्भर और मूल्य आधारित भारत के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। आज 1 सितम्बर को लिया जाने वाला यह सामूहिक संकल्प विद्यार्थी और शिक्षकों में, उत्तरदायित्व और समपर्ण की भावना जगाएगा तथा उन्हें विकसित भारत 2047 की परिकल्पना की ओर अग्रसर करेंगा। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की उस भावना को दर्शाती है जिसमें शैक्षणिक प्रगति के साथ-साथ चरित्र निर्माण पर बल दिया है। हमारी गुरू शिष्य परम्परा पुनर्जीवित हो और भारत विश्वगुरू के रूप में पुनः प्रतिष्ठित हो आज का दिवस यही संकल्प लेने का दिन है। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ अपने प्रदेश और देश में भी समस्त शिक्षकों और विद्यार्थियों से इस अभियान में उत्साह पूर्वक भाग लेने और प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर क्षत्रबीर सिंह राठौड़ एवं महासचिव राकेश गुप्ता जी कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान करता है।