श्री हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चंद्रशेखर तिवारी ने अपनी विजय सनातनी जनता को समर्पित की

 

भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर 

 

 

भोपाल।

हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री चंद्रशेखर तिवारी ने अपनी विजय को सनातनी जनता को समर्पित करते हुए कहा कि यह पद किसी व्यक्ति विशेष की महत्वाकांक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज सेवा और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का माध्यम है।

 

उन्होंने कहा कि समिति का अध्यक्ष बनना उनके लिए गौरव की बात है, किंतु इससे भी बड़ा दायित्व समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। तिवारी ने स्पष्ट किया कि उनका हर निर्णय जनता की सहभागिता और परामर्श से ही लिया जाएगा।

 

इस अवसर पर मौजूद समर्थकों ने तिवारी के इस संकल्प को जनता के प्रति उनकी निष्ठा और लोकतांत्रिक आस्था का प्रतीक बताया।