सेवा भारती शंकराचार्य मंडल सम्मान समारोह संपन्न: 220 छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

 

भोपाल हेडलाइंस 

संतोष योगी की खबर 

 

 

भोपाल। सेवा भारती द्वारा आयोजित शंकराचार्य मंडल सम्मान समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पीपल्स मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष श्री रोहित पंडित जी, मुख्य वक्ता श्री विक्रम सिंह, प्रांत सेवा प्रमुख एवं अन्य अतिथियों द्वारा भारत माता को पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

 

समारोह में 30 सेवा बस्तियों से आए लगभग 220 छात्र-छात्राओं को प्रशंसा पत्र एवं बैग भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोहित पंडित जी ने सेवा भारती के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए संगठन के प्रयासों की सराहना की।

 

मुख्य वक्ता श्री विक्रम सिंह ने “सेवा भारती कार्य प्रारंभ कैसे करते हैं” विषय पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए संगठन के उद्देश्यों और कार्यशैली की जानकारी दी।

 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दानदाता श्री अशोक जी गोयल, मंडीदीप मंडल अध्यक्ष श्री अजीत जी वाधवानी, सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्री किशोर तवानी, मंडल उपाध्यक्ष शिव शंकर कुशवाहा, अशोक गंगवानी, सचिव राजेश मैथिली, राजबहादुर, गोविंद जी वर्मा, दीप शंकर पांडे, पूर्ण काली देवी और राम साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन अशोक अरोड़ा ने किया। महिला मंडल की दीदियों, छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

 

अंत में शोभाराम पवार ने सभी अतिथियों एवं सहभागीगणों का आभार प्रकट किया तथा भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।