गणेश पंडालों में भक्ति की गूंज, छप्पन भोग से महक उठा वातावरण
गणेश पंडालों में भक्ति की गूंज, छप्पन भोग से महक उठा वातावरण
भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर
सिराली। क्षेत्र में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। ग्रामीण श्रद्धालु भगवान गणेश की भक्ति में डूबे हुए हैं। प्रतिदिन विभिन्न पंडालों में भजन मंडलियां सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना रही हैं।
इसी क्रम में सिराली में भगवान गणेश मंदिर विद्या विहार कॉलोनी में भगवान गणेश की प्रतिमा को छप्पन भोग अर्पित किया गया। आरती के उपरांत छप्पन भोग का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। ग्रामीणजन अपने-अपने घरों से भोग बनाकर लाए और श्रद्धा भाव से भगवान गणेश को अर्पित किया।
गांव-गांव में हो रहे आयोजन से क्षेत्र पूरी तरह से गणेश भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है।
