रामदेव बाबा गणेश उत्सव समिति नया बस स्टैंड सिराली गणेश पंडालों में भक्ति की गूंज
रामदेव बाबा गणेश उत्सव समिति नया बस स्टैंड सिराली गणेश पंडालों में भक्ति की गूंज
भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर
सिराली। क्षेत्रभर में गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। जगह-जगह भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर भक्तिमय माहौल बनाया गया है। ग्रामीण श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर प्रतिदिन विभिन्न पंडालों में सजाई जा रही भजन संध्याओं का आनंद ले रहे हैं।
इसी क्रम में रामदेव बाबा गणेश उत्सव समिति, नया बस स्टैंड सिराली में भी विशेष आयोजन हुआ। यहां आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। समिति की ओर से बताया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी भव्य रूप से गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई है।
इस अवसर पर पंडित राधेश्याम उपाध्याय ने धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराए। कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि शिवदास गुर्जर, प्रेम नारायण छापरे, मदन लाल बुचा, सतीश पाटील, दयाशंकर करोड़े, आयुष, चेतन, कीर्तन राम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
गांव-गांव में हो रहे ऐसे आयोजन से पूरा क्षेत्र गणेश भक्ति में सराबोर दिखाई
दे रहा है।
