वीर तेजाजी के बलिदान दिवस पर भोपाल में जाट समाज ने दी श्रद्धांजलि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीरता, सत्य और सेवा के पथ पर चलने का लिया संकल्प

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल। वीर शिरोमणि तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस के अवसर पर भोपाल में जाट समाज द्वारा एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह जानकारी हरि नारायण जाट माली ने दी उन्होंने बताया कि समाज के सैकड़ों लोगों ने वीर तेजाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके बताए हुए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने वीर तेजाजी की महान गाथा, उनके साहस, सेवा और समाज के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए कहा कि आज के समय में उनके जीवन मूल्यों को अपनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में युवाओं की भी बड़ी भागीदारी रही, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि नई पीढ़ी भी अपने गौरवशाली इतिहास को जानने और अपनाने के लिए तत्पर है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में वीर तेजाजी के पदचिन्हों पर चलने तथा समाज की एकता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्रीमती माया नारोलिया सांसद राज्यसभा, बी.एस. ढाका अध्यक्ष संत तेजाजी गृह निर्माण सहकारी समिति भोपाल, संतोष ठाकुर पूर्व अध्यक्ष जाट सभा भोपाल, मोहनलाल गोदारा पूर्व अध्यक्ष जाट सभा भोपाल, श्रीमती अयोध्या गोदारा पूर्व अध्यक्ष जाट सभा भोपाल, हरनारायण जाट माली पूर्व अध्यक्ष जाट सभा भोपाल आदि मौजूद थे