पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर संजय शाह ने अल्पसंख्यक मोर्चा के सिराली मंडल अध्यक्ष फजल मोहम्मद व पत्रकार इक़बाल खान के निज निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर संजय शाह ने अल्पसंख्यक मोर्चा के सिराली मंडल अध्यक्ष फजल मोहम्मद व पत्रकार इक़बाल खान के निज निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर
सिराली। पूर्व विधायक संजय शाह ने 30 तारीख शनिवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सिराली के मंडल अध्यक्ष फजल मोहम्मद के निज निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। फजल मोहम्मद के पापाजी का 27 अगस्त 20 25 रात्रि 11:30 पर इंतकाल हो गया था स्वजन के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे।
पूर्व विधायक श्री शाह ने शोकग्रस्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा संगठन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश सोलंकी, पार्षद विक्रम राजपूत भाजपा नेता समेत पार्टी के अन्य स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी बाद में कई लोगों ने जैसे प्रदेश टुडे भोपाल जिला व्यरो हरदा रफीक खान, आशुतोष पत्रकार, साजिद खान पत्रकार, व्यापारी राजू माहेश्वरी, कमल कौशिक लोगो ने शोक संवेदना व्यक्त
शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
