बुधवार 3 सितंबर को सिराली क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी रखरखाव कार्य किया जा रहा है

 

भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 

 

सिराली/हरदा। बुधवार 3 सितंबर को सिराली क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी के अनुसार 33 केवी सिराली फीडर पर आवश्यक सुधार एवं लाइन रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस कारण 33 केवी सिराली फीडर से जुड़े सिराली एवं सोनपुरा सब स्टेशन की विद्युत सप्लाई सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी।

फीडर से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने सभी आवश्यक कार्य समय से पूर्व निपटा लें।

विभाग का कहना है कि कार्य की प्रकृति के अनुसार बिजली कटौती की अवधि कम या ज्यादा भी हो सकती है।

यह जानकारी सिराली वितरण केंद्र के सहायक प्रबंधक द्वारा दी गई है।