ओबीसी आरक्षण में ओबीसी महासभा की अहम भूमिका: डॉ. मनोज यादव

 

भोपाल हेडलाइंस 

संतोष योगी की खबर

 

भोपाल। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा कि ओबीसी वर्ग को आरक्षण दिलवाने में ओबीसी महासभा की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि महासभा लंबे समय से पिछड़े वर्ग के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है और इसी संघर्ष के कारण सामाजिक न्याय की नींव मजबूत हुई है।डॉ. यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से पिछड़ों, दलितों और वंचितों की आवाज रही है और आगे भी इसी वर्ग की लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज में समानता और न्याय तभी संभव है जब हर वर्ग को उसका उचित हक मिले।