शिक्षकों की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, शिक्षक दिवस पर घोषणाओं का मिला आश्वासन

 

 

भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर 

 

 

भोपाल। नवीन शिक्षक संवर्ग को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर चतुर्थ क्रमोन्नति का लाभ, शिक्षकों एवं सभी कर्मचारियों को कैशलेश इलाज की सुविधा सहित विभिन्न मांगों को लेकर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव से भेंट की।

 

प्रांताध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर एवं महामंत्री श्री राकेश गुप्ता के नेतृत्व में, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार जैन (दमोह) सहित प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों की समस्याओं को विस्तार से रखा।

 

मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने शिक्षक दिवस (05 सितम्बर) पर शिक्षकों की प्रमुख मांगों पर घोषणा करने का आश्वासन दिया। साथ ही शेष मांगों के निराकरण हेतु अगले तीन दिवस में प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षक संघ पदाधिकारियों की सचिवालय, भोपाल में बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।