बीएचईएल भोपाल की अंतर-राज्य समूह नृत्य प्रतियोगिता में तमिल संगम को द्वितीय पुरस्कार

 

भोपाल हेडलाइंस 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल, बीएचईएल भोपाल द्वारा आयोजित अंतर-राज्य समूह नृत्य प्रतियोगिता में तमिल संगम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। इस रंगारंग कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक समूहों ने अपनी पारंपरिक और आधुनिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।प्रतियोगिता में बीएचईएल के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें आदरणीय श्री प्रदीप कुमार उपाध्याय (महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख), श्री राजेश कुमार अग्रवाल (महाप्रबंधक एवं अध्यक्ष भेकनिस), श्री आशीष औरंगाबादकर (महाप्रबंधक एवं उपाध्यक्ष भेकनिस), श्री एच.आर. पटेल (महाप्रबंधक एवं अध्यक्ष भेल शिक्षा मंडल), श्रीमती नीतू धमीजा (अपर महाप्रबंधक एवं सचिव महिला विंग), श्री विवेक सिंह यादव (सचिव भेकनिस), श्री पी.एम. डिक्शन (अपर महाप्रबंधक एवं कोषाध्यक्ष भेकनिस), श्री अभिषेक गर्ग (सांस्कृतिक सचिव भेकनिस), श्री प्रदीप कृष्णन (संचालक कलांजलि) प्रमुख रूप से शामिल रहे।तमिल संगम की ओर से श्री सुब्रमणियम सचिन और श्री रजनीकांत चौबे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी टीम की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने दर्शकों और निर्णायकों पर गहरी छाप छोड़ी।प्रतियोगिता के माध्यम से बीएचईएल ने सांस्कृतिक विविधता और समरसता का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया।