विघ्नहर्ता मंगल करता श्री गणेश उत्सव समिति विद्या विहार कॉलोनी – चारों ओर गणेश उत्सव की धूम
विघ्नहर्ता मंगल करता श्री गणेश उत्सव समिति विद्या विहार कॉलोनी – चारों ओर गणेश उत्सव की धूम
भोपाल हेडलाइंस
सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर
सिराली। इस वर्ष नगर में चारों ओर गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। हर गली-मोहल्ले में गणपति बप्पा विराजमान होकर भक्तों को आशीर्वाद दे रहे हैं। इसी कड़ी में विद्या विहार कॉलोनी में भी गणेश उत्सव बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। बुधवार, 3 सितंबर 2025 को कॉलोनी वासियों की ओर से गणेश मंदिर प्रांगण में भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया। कथा का वाचन पंडित अनिल पगारे द्वारा किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी की महिला मंडल ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
पंडित अनिल पगारे ने कथा के महत्व को विस्तार से समझाया। ग्यारस के दिन आयोजित इस कथा में श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ सहभागिता की।
गणेश उत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। गणेश उत्सव समिति ने सभी 

भक्तों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
