शिक्षक ही समाज की नींव हैं: रोज मेरी स्कूल एवं विद्या भारती स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान
शिक्षक ही समाज की नींव हैं: रोज मेरी स्कूल एवं विद्या भारती स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान
भोपाल हेडलाइंस
संतोष योगी की खबर
भोपाल। रोज मेरी स्कूल एवं विद्या भारती स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया और उनके योगदान को सराहा गया।
स्कूल के संचालक देवेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि "शिक्षक हमारे समाज की नींव होते हैं। वे ही बच्चों को उच्च स्तर तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। हमें समाज में शिक्षकों को सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए और उनका आदर करना चाहिए।"
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं और शिक्षकों को उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों की भी सराहनीय उपस्थिति रही, जिसने शिक्षा के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना को और प्र
बल किया।
