सिद्धी विनायक गणेश समिति द्वारा विशाल महा आरती का भव्य आयोजन, समाजसेवी मंजू गौतम ने की पूजा अर्चना
सिद्धी विनायक गणेश समिति द्वारा विशाल महा आरती का भव्य आयोजन, समाजसेवी मंजू गौतम ने की पूजा अर्चना
*भोपाल हेडलाइंस*
*विज्ञापन और समाचार के लिए संपर्क करें संतोष योगी की खबर 9993268143*
भोपाल, अयोध्या बायपास – सिद्धी विनायक गणेश समिति द्वारा आयोजित विशाल महा आरती कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने भारी संख्या में भाग लिया। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से समाजसेवी एवं फिल्म निर्माता श्रीमती मंजू गौतम ने भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर देश में अमन, शांति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक श्री उमेश चन्द्र गौतम, श्री वीरेन्द्र तिवारी, श्री देवेन्द्र यादव, श्री श्याम लाल यादव, समिति के अध्यक्ष प्रफुल्ल नीलकंठ सहित अरविंद सिंह, सोनू कुमार, शुभम सिंह, अनिल कुमार व अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
विशेष आकर्षण के रूप में बड़ी संख्या में माताएं और बहनें पारंपरिक वेशभूषा में सुंदर-सुंदर आरती की थालियाँ सजाकर कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। उनकी भक्ति और साज-सज्जा को देखकर माहौल भक्तिमय हो उठा। संस्था द्वारा इन आरती थालियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
इस भव्य आयोजन ने धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश दिया।
