भोपाल में बिजली कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, एमडी क्षितिज सिंघल सहित कई विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थिति
भोपाल में बिजली कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, एमडी क्षितिज सिंघल सहित कई विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थिति
भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर
भोपाल, 5 सितंबर – मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ का एक दिवसीय द्विवार्षिक अधिवेशन गोविंदपुरा स्थित महासंघ कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री क्षितिज सिंघल की गरिमामयी उपस्थिति ने अधिवेशन में विशेष ऊर्जा और उत्साह भर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप सिंह गुर्जर, संयुक्त महामंत्री एवं विद्युत प्रभारी श्री आशीष सिंह, और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय बिजली मजदूर महासंघ एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री सुशील कुमार पांडे जी ने कर्मचारियों के हितों और संगठित श्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर विद्युत वितरण कंपनी से PDTC निदेशक श्री A.K. खत्री, मुख्य महाप्रबंधक भोपाल क्षेत्र श्री अमृत पाल सिंह, एवं अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक श्री BBS परिहार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी सहभागिता की, जिनमें पद्मश्री श्री बनवारी लाल चौकसे, समाजसेवी पांडुरंग नामदेव, एवं दीदी दीप्ति पटवा प्रमुख रहीं। कंपनी में 40 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए मुख्य महाप्रबंधक वाणिज्य श्री रामनरेश सिंह ठाकुर का शॉल, श्रीफल एवं धात्विक प्रतीक चिन्ह से सम्मान कर संगठन ने उनका अभिनंदन किया।
इस अधिवेशन के अंतर्गत आगामी दो वर्षों के लिए मध्य क्षेत्र की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई: अध्यक्ष: श्री हरिहर दास वैष्णव ,कार्यकारी अध्यक्ष: श्री बृजेश दुबे ,महामंत्री: श्री संदीप त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष: श्री अमित सिंह राजपूत,संगठन मंत्री: श्री शेखर राखड़े ,उपाध्यक्षगण: श्रीमती प्रेमलता चंदेलकर, श्री प्रकाश चेलानी, श्री डी.के. राय, श्री संजय पारीक, श्री राजेंद्र तिवारी
कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता, कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा तथा भविष्य की योजनाओं को मजबूती से आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।
