नगर के मेन रोड पर बड़े गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य आयोजन, भजन संध्या ने बांधा समां

भोपाल हेडलाइंस संवाददाता संजय योगी की खबर

सिराली/नगर के मेन रोड स्थित बड़ा गणेश उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है।

गणेश उत्सव समिति से जुड़े सदस्य राहुल शाह, शिवदास गुर्जर, पंकज गुप्ता,प्रकाश शर्मा, संजू शर्मा, पप्पू यादव, बबलू योगी, गौतम उपाध्याय, श्याम विश्वकर्मा, भगवान राजपूत, विक्की योगी, अंकित प्रजापति, प्रशांत कुशवाहा, पवन विश्वकर्मा, नारायण कुशवाहा, सुमित कुशवाहा, नीरज योगी, बालवीर उस्ताद और अजय इगले ने बताया कि उत्सव के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए 

उत्सव में कन्या भोजन का आयोजन भी किया गया, जिसमें भक्तों ने श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया।

इसी क्रम में विशेष भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें शिवपुरी और जमालपुर से आई भजन मंडलियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक गूंजते रहे भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डूबो दिया।