सिराली नगर में बावड़ी गणेश उत्सव समिति में धूमधाम से हुआ पूजन-अर्चन व कन्या भोजन

 

भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर

 

सिराली। नगर में चल रहे गणेश महोत्सव के अंतर्गत श्री सिद्धिविनायक बावड़ी गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य आयोजन किया गया।

मकड़ाई रियासत के समय की प्राचीन प्राकृतिक धरोहर बावड़ी में विराजित सिद्धिविनायक महाराज गणेश जी की आरती मोहल्लेवासियों ने बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ संपन्न की।

गजानंद महाराज की आरती के बाद बप्पा के आगमन की खुशी में धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई। इसी क्रम में श्रद्धालुओं ने कन्या भोजन का आयोजन भी किया, जिसमें नगर के बच्चों एवं भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष श्याम बुचा, वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि शंभू सोमानी, फुटकर व्यापारी संघ उपाध्यक्ष महेंद्र मालवीय, राजू भैया भावसार, परसराम राठौर, रमेश भावसार, राजू सोनी, अरविंद भावसार, रजनीश भावसार, महेश भावसार, सतीश भावसार, गुड्डु शुक्ला, जाड़ू भैया, अमन, रामा, सरवन, आयुष, राहुल, मेहुल, राधे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और बप्पा के दरबार में आरती उतारी।

 सिराली नगर का यह आयोजन भक्तिमय वातावरण और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बना।