समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश का बड़ा आयोजन
समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश का बड़ा आयोजन
भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर
राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशन में, समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा सागर संभाग के छतरपुर जिले के खजुराहों में 19-20 सितम्बर 2025 को 2 दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में प्रदेशभर से आए लगभग 500 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को समाजवादी विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती व आंदोलन की दिशा पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शिविर में माननीय सांसदगण, पूर्व मंत्रीगण, वरिष्ठ पदाधिकारी व समाजवादी विचारक शामिल होकर मार्गदर्शन देंगे।
संगठन की जड़ों को और मजबूत करना
विचारधारा को नए कार्यकर्ताओं तक पहुँचाना
संघर्ष की राह पर सभी साथियों को तैयार करना
दिनांक : 19-20 सितम्बर 2025
स्थान : खजुराहो, छतरपुर (सागर संभाग)
आइए मिलकर समाजवादी आंदोलन की नींव को और मजबूत करें।
जय समाजवाद!
