वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और देखरेख के लिए मध्यप्रदेश से शुरू होगी नई पहल
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और देखरेख के लिए मध्यप्रदेश से शुरू होगी नई पहल
भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर
भोपाल। वरिष्ठ नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए जन सेवा फाउंडेशन ने भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से एक नई पहल की घोषणा की है। फाउंडेशन के ट्रस्टी एवं आर आर टीसी के डायरेक्टर जयदीप नायक ने भोपाल में सामाजिक न्याय विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी एवं सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा से विशेष चर्चा की।
चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि मध्यप्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों के लिए योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य 2 अक्टूबर से प्रारंभ किया जाएगा। इस अभियान का प्रथम आयोजन ग्वालियर में होगा।
जन सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विनोद शाह ने बताया कि संस्था की परिकल्पना है कि वरिष्ठ नागरिकों को पूरे भारत में सम्मान और उचित देखरेख मिले। इसी उद्देश्य से फाउंडेशन देशभर में कार्य कर रही है। वर्तमान में संस्था भारत सरकार की "अटल अभ्युदय योजना" के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों की सेवा और कल्याण के लिए कार्यरत है।
आज की तारीख तक जन सेवा फाउंडेशन भारत के 10 राज्यों – मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, विदर्भ क्षेत्र, दमन एवं दीव, दादरा एवं नगर हवेली सहित अन्य राज्यों में सक्रिय है। आने वाले समय में इसका विस्तार पूरे भारत में किया जाएगा इस अवसर पर मध्य प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ राहुल देशमुख भी विशेष रूप से उपस्थित रहे
