ग्राम आमासेल में धूमधाम से संपन्न हुआ गणेश उत्सव, नम आंखों से दी गई बप्पा को विदाई
ग्राम आमासेल में धूमधाम से संपन्न हुआ गणेश उत्सव, नम आंखों से दी गई बप्पा को विदाई
भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर
हरदा जिले की तहसील सिराली के ग्राम आमासेल में गणेश उत्सव का आयोजन पूरे 10 दिनों तक बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस दौरान ग्रामवासियों ने गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष पूजा-पाठ एवं आरती की।
भजन मंडलों द्वारा प्रतिदिन सुंदर-सुंदर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए, साथ ही नाच-गाने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव की रौनक बढ़ा दी।
दसवें दिन गणेश विसर्जन के अवसर पर भव्य झांकी निकाली गई। डीजे-बाजे और जयकारों के बीच ग्रामवासी बप्पा की विदाई में भावुक हो उठे। सभी ने नम आंखों से गणेश जी को विदा किया और अगले बरस जल्दी आने का आग्रह करते हुए जयकारे लगाए।
ग्रामवासियों ने इसे एक यादगार उत्सव बताते हुए सामूहिक सहयोग और उत्साह की मिसाल पेश की।
