हिंदी दिवस पर राजधानी भोपाल में भव्य आयोजन

 

हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में सशक्त बनाने के उद्देश्य से होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

 

भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर 

 

भोपाल। लीडिंग इवेंट प्रोडक्शन एवं हेडलाइंस 24 न्यूज़ चैनल, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 14 सितंबर को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम राजधानी भोपाल के हिंदी भवन में आयोजित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा को बढ़ावा देना और युवाओं में हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र से भाजपा विधायक भगवान दास सबनानी शिरकत करेंगे, वहीं विशेष अतिथि के तौर पर भोपाल नगर निगम के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी उपस्थित रहेंगे।

 

इस आयोजन को सांस्कृतिक रंग देते हुए हिंदी भाषा से जुड़े गीत-संगीत, कविताएं, तथा परंपरागत हिंदी परिधान में सजी महिलाएं शामिल होंगी। कार्यक्रम की विशिष्टता यह होगी कि इसमें हर गतिविधि हिंदी भाषा में ही प्रस्तुत की जाएगी।

 

आयोजकों का मानना है कि आज का युवा वर्ग अंग्रेजी की ओर अत्यधिक आकर्षित हो रहा है, जिसके चलते भारत की सांस्कृतिक विरासत और हिंदी भाषा धीरे-धीरे पीछे छूटती जा रही है। इस स्थिति को बदलने और हिंदी को पुनः प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजनों की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

 

यह कार्यक्रम एक सांस्कृतिक अभियान की तरह कार्य करेगा, जिससे समाज में हिंदी के प्रति नई ऊर्जा और गर्व की भावना उत्पन्न हो सके। आयोजकों को विश्वास है कि ऐसे प्रयासों से आने वाली युवा पीढ़ी हिंदी को अपनाएगी, समझेगी और आगे बढ़कर इसका योग भी करेगी।