शीतलदास की बगिया में उमड़ी आस्था, तालाब में खड़े होकर किया पितरों का तर्पण
शीतलदास की बगिया में उमड़ी आस्था, तालाब में खड़े होकर किया पितरों का तर्पण
भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर
भोपाल। पितृपक्ष के प्रथम दिवस पूर्णिमा पर रविवार सुबह राजधानी भोपाल की शीतलदास की बगिया में हजारों की संख्या में सनातनी एकत्र हुए और श्रद्धा-भक्ति के साथ अपने पूर्वजों का तर्पण किया। इस अवसर पर श्रद्धालु तालाब में खड़े होकर घी, दूध, तिल, अक्षत और पुष्प अर्पित करते हुए पहले देवताओं, भगवान और ऋषियों को तर्पण समर्पित किया, तत्पश्चात अपने पितरों का विधिपूर्वक आह्वान कर अर्घ्य अर्पित किया।
कार्यक्रम का संचालन आचार्य पंडित विष्णु राजोरिया, पंडित अनिल दुबे और अभिषेक दुबे ने किया। प्रमुख रूप से ब्राह्मण एकता अस्मिता सहयोग संस्कार मंच के अध्यक्ष पंडित राकेश चतुर्वेदी, परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया, पंडित महेंद्र शर्मा, अनिल दुबे, सतीश पुरोहित, विजय शंकररावत अरविंद पस्तोर प्रफुल्ल रावतसहित अनेक विद्वान उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण मंत्रोच्चार और वैदिक परंपराओं से गूंज उठा। आयोजन समिति ने बताया कि आज से आगामी 16 दिनों तक प्रतिदिन पितृ तर्पण का आयोजन इसी प्रकार सम्पन्न होगा, जिसमें समाज के सभी लोग अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त
करेंगे।
