*ढ़ोल नगाड़े की धुन पर शान से विसर्जित हुए मिलेनियम के राजा* 

 

*हवन, भंडारे और अबीर गुलाल के रंगों में रंगे श्रृद्धालु, जयकारों के साथ दी नम आंखों से बिदाई* 

 

भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर 

 

भोपाल, 06 सितम्बर 2025। मिलेनियम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में शान से बिराजे मिलेनियम के राजा की बिदाई ढ़ोल नगाड़े और अबीर गुलाल के साथ हुई। अनंत चतुर्दशी के दिन मिलेनियम ग्रुप नीलबड़ कैंपस में विराजे भगवान गणेश के भव्य विसर्जन समारोह में बड़ी संख्या में मौजूद स्टूडेंट्स एवं स्टाफ मेंबर्स ने अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ बप्पा को नम आंखों से बिदाई दी। 

 मिलेनियम ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन इंजीनियर विनोद यादव, मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर आदित्य यादव और एकेडमिक डायरेक्टर इंजीनियर अपूर्व यादव सहित सभी कॉलेज के प्रिंसिपल्स , डीन , एच ओ डी, और स्टाफ मेंबर्स उपस्थित रहे। इससे पहले गणपति पंडाल में हवन, पूजन और प्रसाद चढ़ाया गया। 

हवन के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसका लाभ सभी श्रद्धालुओं ने लिया।

बप्पा की विदाई के समय विद्यार्थी डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए।