जगतगुरु श्री नारायण गुरु की 171वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

 

भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर 9993268143

 

श्री नारायण मिशन, गोविंदपुरा, भोपाल में जगतगुरु श्री नारायण गुरु की 171वीं जयंती का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति होम, अभिषेकम, महा गणपति पूजा, शारदा पुष्पांजलि, ध्वजारोहण एवं एरिया प्रेयर ग्रुप द्वारा गुरु कीर्तन से हुआ।

 

इसके पश्चात सार्वजनिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत परंपरागत दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम का स्वागत भाषण श्रीमती श्यामला सोमन (उपाध्यक्ष, श्री नारायण मिशन) द्वारा किया गया।

 

मुख्य अतिथि के रूप में श्री विश्वास सारंग (मंत्री - नगरीय प्रशासन, खेल एवं कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सिस्टर बिट्टी थॉमस (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, देवमाता हॉस्पिटल, भोपाल) और विशेष अतिथि श्री किशोर पिल्लै (सेक्रेटरी, हेमा एजुकेशन सोसाइटी) उपस्थित रहे।

 

युवा प्रकोष्ठ के सचिव श्री सचिन सत्य सीजन द्वारा आभार प्रकट किया गया। इसके पश्चात संध्या काल में जादम संध्या एवं भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें मध्यप्रदेश के लगभग 700 श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

 

शाम के कार्यक्रम की शुरुआत रंगोली प्रतियोगिता से हुई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुरस्कृत भी हुए। इसके बाद दीप आराधना और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

यूथ विंग के अध्यक्ष श्री गिरीश रवींद्रन ने सभी को संबोधित किया और “महाबली” का भव्य स्वागत किया। तिरुवथिरा, बोट रेसिंग, डांस, म्यूज़िक व अन्य मनोरंजक कार्यक्रमों ने सभी को आनंदित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

 

नारायण मिशन के केंद्रीय सेक्रेटरी बी राजू एवं संयुक्त सचिव श्रीमती सती संदीप ने सभी श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।