मेहर गढ़वाल समाज क्षेत्रीय समिति भोपाल का निर्विरोध निर्वाचन संपन 

 

 

 

      भोपाल हेडलाइंस

मेहर (गढ़वाल ) समाज कल्याण परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष श्री जी पी मेहरा द्वारा कार्यकारिणी की बैठक में लिए गये निर्णय एवं प्रांतीय अध्यक्ष के देश से बाहर होने पर उनके द्वारा कार्यकारिणी को दी गई जिम्मेदारी अनुसार प्रांतीय समिति के तत्वाधान में दिनांक 07/09/2025 को भोपाल के समाज जनों की आमसभा श्री रमेश हाथिया की अध्यक्षता एवं श्री नर्मदाप्रसाद मेहरा के उप सभापतित्व में महात्मा फुले सभागार बिट्टन मार्केट भोपाल में संपन्न हुई जिसमें लगभग 150 समाज जनों ने भाग लिया। मंच संचालन करते हुए श्री एस पी मेहरा ने प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक श्री महेश हनोतिया, कोषाध्यक्ष राजेंद्र हाथिया, महासचिव ए एल बामलिया,संयुक्त सचिव विष्णु प्रसाद मेहरा, प्रांतीय पर्यवेक्षक हीरा लाल गोहिया को मंचासीन कराया l सर्वप्रथम अतिथियों ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया l महासचिव श्री असर्फ़ीलाल बामलिया ने स्वागत भाषण दिया तथा जानकारी दी की दिनांक 24 अगस्त 2025 को भोपाल में एक गठन हुआ है जो प्रांतीय पर्यवेक्षक की राय को नजरअंदाज कर तथा प्रांतीय समिति के संज्ञान में लाए बिना किया गया है जिसे प्रांतीय समिति ने असंवेधानिक घोषित कर दिया है इस बात पर उपस्थित लोगों को अपने विचार रखने को कहा यदि आप सभी प्रांतीय समिति के निर्णय से सहमत है तो ही गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी अन्यथा इसे यही स्थगित कर दिया जाएगा l श्री महेश हनोतिया ने प्रारम्भ से आखिरी तक के घटनाक्रम को तिथिवार बताया, इसी प्रकार श्री हीरा लाल गोहिया ने पूर्व समिति के सचिव से हुई चर्चा से अवगत कराया l इसके बाद श्री सुरेश खार्गव जो दिनांक 24 अगस्त 2025 की बैठक में मौजूद थे, ने बताया की प्रांतीय पर्यवेक्षक की गैर मौजूदगी में तथा बिना प्रांतीय समिति को जानकारी दिए क्षेत्रीय समिति का गठन उचित नहीं है लेकिन मेरी बात को नजर अंदाज कर दिया गया अतः उस दिन का गठन असंवेधानिक है l इसके बाद श्री दिनेश मेहरा, रामराज मेहरा, डी एस कोगे, ए एल बड़ोदे, पदमेश सुरजिया, बी पी सितोके, जयप्रकाश मेहरा, अनिल सांकल्ले आदि अनेक बक्ताओं ने अपने विचार रखें तथा आज ही क्षेत्रीय समिति के विधिवत गठन पर जोर दिया l सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारी निर्वाचित हुए (1)श्री आर के मेहरा -अध्यक्ष (2)श्री सुरेश खार्गव -उपाध्यक्ष (3) श्री सुरेश नागवे -सचिव (4)श्री ए एल बड़ोदे कोषाध्यक्ष (5) श्री अखिलेश गाडरिया संयुक्त सचिव के पद पर निर्वाचित हुए,,, श्री रमेश हाथिया ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई, तथा श्री रामराज मेहरा ने सभी समाज जनों का आभार व्यक्त किया l अंत में सभी ने शानदार भोजन कर सभा समाप्त हुई l

 ए एल बामलिया प्रांतीय महासचिव