आम आदमी पार्टी भोपाल जिले की मासिक बैठक संपन्न

 

भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर 

 

भोपाल।

आम आदमी पार्टी, मध्य प्रदेश इकाई को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, प्रदेश प्रभारी श्री जितेंद्र सिंह तोमर के निर्देशानुसार भोपाल जिले की मासिक बैठक रविवार 07 सितंबर 2025 को प्रदेश कार्यालय, सुभाष फाटक भोपाल में संपन्न हुई।

 

बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री श्री सज्जन सिंह परमार, जिला अध्यक्ष श्री सी.पी. सिंह चौहान, प्रदेश संयुक्त सचिव श्री हरीश पाठक, एस.पी. सिंह, आर.के. चौरसिया, जिला सचिव श्री कुलदीप पटेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर संगठन को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही, पंजाब में बाढ़ प्रभावित साथियों की मदद के लिए पार्टी द्वारा सहयोग करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

 

जिला अध्यक्ष सी.पी. सिंह चौहान एवं जिला सचिव कुलदीप पटेल ने बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।