अशोक गुप्ता रिकॉर्ड वोट से विजय-:

 

*भोपाल हेडलाइंस* 

 

*विज्ञापन और समाचार के लिए संपर्क करें संतोष योगी की खबर 9993268143*

 

 

भोपाल। ईशान पार्क रहवासी सहकारी संस्था के चुनाव में मित्र मंडल पैनल ने बाज़ी मार ली है। ढोल-नगाड़ों से गूँजते जनसंपर्क और रिकॉर्ड समर्थन के बाद नतीजों ने साबित कर दिया कि कॉलोनी में “मित्र मंडल की लहर” ही असली सच्चाई थी। कुल 162 मतदाताओं में से 143 ने मतदान किया। इसमें अधिकांश मत मित्र मंडल प्रत्याशियों की झोली में गए। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अशोक गुप्ता को सर्वाधिक 95 वोट मिले और उन्होंने जीत की नई मिसाल कायम की।

 

निर्वाचित जनप्रतिनिधि और प्राप्त वोट

 

अशोक गुप्ता असाटी – 95 (रिकॉर्ड)

दिनेश साहू – 85

अमित राज मिश्रा – 82

अरविंद सक्सेना – 81

संजय मीणा – 80

दीपक जंघेला – 79

मुकेश कुमार – 77

शिवांश कक्कड़ – 70

बी आर झारिया (निर्विरोध)

 

महिला प्रत्याशी (प्राप्त मत)

किरण छेत्री – 81

रामरती चौधरी – 80

 

माहौल उत्सव में बदला

मतगणना पूरी होते ही कॉलोनी में जश्न का माहौल बन गया। समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को फूल-मालाओं से लाद दिया और मिठाइयाँ बाँटकर जीत का जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों और पटाखों से पूरी सोसायटी गूंज उठी।निवासियों का कहना है कि मित्र मंडल ने चुनावी वादों से अधिक अपने कार्यों और पारदर्शी छवि के दम पर यह जीत हासिल की है।