विशाल कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

 

*भोपाल हेडलाइंस* 

 

*विज्ञापन और समाचार के लिए संपर्क करें संतोष योगी की खबर 9993268143*

 

भोपाल।

श्री सिद्धेश्वर साईं हनुमान मंदिर, बंजारी चौराहा, कोलार रोड भोपाल में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं देवर्षि मनुष्य पितृ तर्पण का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। यह आयोजन 8 सितम्बर सोमवार से 14 सितम्बर रविवार तक चलेगा।

 

वैदिक आचार्य पंडित देवेंद्र दुबे ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समस्त मृत आत्माओं की शांति एवं परमपिता परमात्मा के श्रीचरणों में शरणागति प्राप्त करना है।

 

इस आयोजन में प्रसिद्ध भागवताचार्य डॉ. निलिम्प त्रिपाठी, भोपाल द्वारा श्रीमद् भागवत कथामृत का रसपान कराया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा, वहीं देवर्षि मनुष्य पितृ तर्पण का आयोजन दोपहर 12 से 2 बजे तक होगा।

 

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धार्मिक पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

 

 स्थान – श्री सिद्धेश्वर साईं हनुमान मंदिर, बंजारी चौराहा, कोलार रोड, भोपाल