लिबर्टी भोपाल में रचेगी इतिहास लिबर्टी सभी उत्पादों के साथ उतरी भोपाल के बाज़ार में
लिबर्टी भोपाल में रचेगी इतिहास
“लिबर्टी सभी उत्पादों के साथ उतरी भोपाल के बाज़ार में”
*भोपाल हेडलाइंस*
*विज्ञापन और समाचार के लिए संपर्क करें संतोष योगी की खबर 9993268143*
भोपाल, 08 सितम्बर 2025 – देश के अग्रणी फुटवियर ब्रांड लिबर्टी शूज़ लिमिटेड ने आज भोपाल में आगामी त्योहारी सीज़न को ध्यान में रखते हुए अपनी विशाल रेंज लॉन्च करने का ऐलान किया। इस अवसर पर होटल प्राइड, ललिता नगर, भोपाल में कंपनी ने सफलतापूर्वक अपनी डीलर्स मीट का आयोजन किया, जिसमें पूरे भोपाल से डीलर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने आगामी स्प्रिंग–समर 2026 (SS’26) कलेक्शन का अनावरण किया, जिसमें 400 से अधिक नए डिज़ाइन और एक्सेसरीज़ प्रदर्शित किए गए।
लिबर्टी देश का एकमात्र 70 वर्षों से स्थापित स्वदेशी फुटवियर ब्रांड है, जो अपना संपूर्ण निर्माण कार्य भारत में ही करता है और भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुरूप उत्पाद तैयार करता है। ब्रांड की विविध रेंज ₹399 से लेकर ₹9999 तक उपलब्ध है, जो मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं से लेकर आधुनिक भारत के उभरते ग्राहकों तक सभी की जरूरतों को पूरा करती है।
कंपनी की शुरुआत वर्ष 1954 में करनाल (हरियाणा) से पाल बूट हाउस के रूप में हुई थी। जहाँ प्रतिदिन मात्र 4 जोड़ी जूतों से उत्पादन शुरू हुआ था, वहीं आज लिबर्टी प्रतिदिन 50,000 से अधिक जोड़ी जूते बनाने की क्षमता वाला एक विशाल ब्रांड बन चुका है।
कंपनी के निदेशक श्री रुचिर बंसल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि AW’25 कलेक्शन को मीडिया और उपभोक्ताओं का भरपूर समर्थन मिला। उन्होंने याद दिलाया कि अप्रैल 2025 में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंपनी ने दो इनोवेटिव तकनीकें – वाइब्रेशन शूज़ और वार्म शूज़ लॉन्च की थीं, जिन्हें उपभोक्ताओं से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली है।
कंपनी के वरिष्ठ प्रतिनिधि श्री कृष्ण कुमार (लवली) ने जानकारी दी कि SS’26 कलेक्शन में दो नई तकनीकें शामिल की जा रही हैं:
• जेल टेक्नोलॉजी (GEL Technology): जूतों को और अधिक आरामदायक, लचीला और टिकाऊ बनाने के लिए।
• हैंड्स-फ्री डिज़ाइन: एक स्मार्ट और स्टाइलिश इनोवेशन, जिससे जूते पहनना और भी आसान हो गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि लिबर्टी अब केवल फुटवियर तक सीमित नहीं है। हाल ही में कंपनी ने लिबर्टी लाइफस्टाइल परफ्यूम लॉन्च किया है, जिसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। साथ ही LFO (Liberty Fashion & Accessories) के तहत लेडीज़ पर्स, जेंट्स वॉलेट, बेल्ट, सॉक्स, शू पॉलिश, ट्रैवलिंग बैग और स्कूल बैग जैसी एक्सेसरीज़ भी उपलब्ध हैं, जिससे लिबर्टी शोरूम अब एक कम्प्लीट फैमिली डेस्टिनेशन बन गए हैं।
भोपाल के डिस्ट्रीब्यूटर सेफी सेल्स के डायरेक्टर ने कहा कि लिबर्टी के प्रमुख ब्रांड – हीलर्स, लीप7एक्स, लूसी एंड ल्यूक और आहा – कंपनी की कुल बिक्री में 70% से अधिक योगदान करते हैं और हर उपभोक्ता वर्ग को अपनी गुणवत्ता और किफ़ायती कीमतों से आकर्षित करते हैं।
कंपनी के पब्लिक रिलेशन हेड श्री राकेश लांबा ने कहा “भोपाल की परिस्थितियों और बाजार की गहन रिसर्च के बाद हम नए जोश और नई रणनीति के साथ यहाँ उतरे हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि भोपाल के उपभोक्ता लिबर्टी को भरपूर समर्थन और प्यार देंगे।”
कंपनी के RSM श्री रोबिन सिंह ने बताया कि वर्तमान में लिबर्टी का देशभर में 10,000 से अधिक डीलर्स का नेटवर्क और लगभग 500 एक्सक्लूसिव शोरूम हैं।
कार्यक्रम के समापन पर कंपनी के निदेशक श्री रुचिर बंसल ने यह संकल्प दोहराया कि लिबर्टी हमेशा भारतीय उपभोक्ताओं को फैशन, आराम और नवाचार का अद्वितीय संगम प्रदान करती रहेगी।
With Warm Regards,
For Liberty Shoes Limited
RAKESH LAMBA
Head - Public Relations
Mob. 9780388388
