" गौ माता न्याय यात्रा" मुख्यमंत्री को जगाने का समय आ गया है

 

*भोपाल हेडलाइंस* 

*विज्ञापन और समाचार के लिए संपर्क करें संतोष योगी की खबर 9993268143*

 

 

 

मध्य प्रदेश में गौमाताओं की स्थिति अत्यंत दयनीय और चिंताजनक है। प्रदेश के लगभग हर प्रमुख मार्ग पर गौमाताओं की मृत्यु की दुखद घटनाएँ सामने आ रही हैं, जिनमें हजारों गायों के साथ-साथ कई मानव जीवन भी क्षति का शिकार हो रहे हैं। यह स्थिति सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण नहीं, अपितु सरकार की अनदेखी और गंभीर लापरवाही का परिणाम है। हमारी धार्मिक आस्थाओं की सर्वोच्च गौमाता को वेद-शास्त्रों में सर्वोपरि स्थान प्राप्त है, वहीं हमारे प्रदेश के यदुवंशी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का नैतिक कर्तव्य है कि वे गौमाता को राजमाता' का दर्जा देने के लिए तत्काल कदम उठाए।

 

संत समाज द्वारा मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भी दिया गया, परंतु न तो उसका कोई उत्तर मिला और न ही मिलने का समय दिया गया। संवेदनशील मुख्यमंत्री का ढोग अब बेनकाब हो चुका है। गौमाता के संरक्षण पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री जी के पास 10 मिनट भी नहीं हैं।

 

इसी निष्क्रियता और उपेक्षा के विरोध स्वरूप पूरे संत समाज, सनातन धर्म प्रेमी, किसान और युवा एकजुट होकर महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा जी के नेतृत्व में "गौ माता न्याय यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। यह ऐतिहासिक यात्रा 7 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक नर्मदापुरम से मुख्यमंत्री निवास भोपाल तक जाएगी जिसमें हजारों साधु संत, धर्मप्रेमी, गौ सेवक और किसान मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर जापन संपिंगे।

 

महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा स्वयं प्रदेश के हर जिले में भिक्षा मांगकर इस आंदोबन का समर्थन जुटाएंगे। एवं इसके माध्यम से सरकार को यह स्पष्ट संदेश देंगे कि गौमाता के अपमान को सहन नहीं किया जाएगा। अब मौन रहने का दौर समाप्त हो चुका है। हम गौ माता को न्याय के लिए आवाज बुलंद करेंगे। जो भी हमारी मांगों का विरोध करेगा, उसका सामाजिक रूप से पूरी तरह बहिष्कार किया जाएगा।

 

गौमाता सनातन धर्म की जननी है इसकी रक्षा करना हमारा धर्म है, इसीलिए सभी किसानों, युवाओ और धर्मप्रेमी बंधुओ से अनुरोध है की अपने गांव, शहर और कस्बों में दयनीय गौमाताओं को लेकर 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सहयोग प्रदान करें।