गणेशोत्सव पर भोपाल जंक्शन सामाजिक ग्रुप की प्रतियोगिता, नन्हीं अश्लेषा खांडवे बनीं विजेता
गणेशोत्सव पर भोपाल जंक्शन सामाजिक ग्रुप की प्रतियोगिता, नन्हीं अश्लेषा खांडवे बनीं विजेता
भोपाल हेडलाइंस
विज्ञापन और समाचार के लिए संपर्क करें संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल।
ग
णेशोत्सव के पावन अवसर पर भोपाल जंक्शन सामाजिक ग्रुप द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में दूसरी कक्षा की नन्हीं छात्रा अश्लेषा खांडवे ने अपनी प्रतिभा और लोकप्रियता से सबका दिल जीतकर पहला स्थान हासिल किया।
समूह के वरिष्ठ सदस्यों ने अश्लेषा को सम्मानित करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए इस तरह के आयोजनों का होना बेहद जरूरी है।
समूह के एडमिन अरुण सुनैया ने बताया कि भोपाल जंक्शन आज भोपाल का सबसे बड़ा सामाजिक परिवार है, जिसमें 68,000 से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं। यह समूह न केवल सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है, बल्कि जरूरतमंदों की मदद के लिए भी हमेशा तत्पर रहता है।
