सिराली नगर परिषद अध्यक्ष अनीता कैलाशचंद अग्रवाल से फुटकर व्यापारी महासंघ की भेंट, बाजार वसूली और फेंसिंग पर जल्द होगा निर्णय

 

 

*भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर*

 

सिराली।

फुटकर व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष शेख असलम खान के नेतृत्व में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनीता कैलाशचंद अग्रवाल से मुलाकात कर व्यापारियों की दो प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई।

 

बैठक में प्रतिदिन बाजार वसूली एवं साप्ताहिक बाजार वसूली में आ रही परेशानियों के साथ ही पुलिस लाइन पावर हाउस के सामने की गई तार फेंसिंग से हो रही असुविधाओं का मुद्दा रखा गया।

 

अध्यक्ष महोदया श्रीमती अग्रवाल ने संगठन को आश्वासन दिया कि आगामी परिषद बैठक में पार्षदों और अधिकारियों के साथ चर्चा कर उचित बाजार वसूली भाव तय कर प्रस्ताव पारित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस विषय पर पूर्व में टीमरनी विधायक से चर्चा हो चुकी थी, किंतु कुछ अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण निर्णय लेने में विलंब हुआ।

 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि "हर नगरवासी मेरे लिए परिवार का सदस्य है, और उनके हित में कार्य करना मेरा कर्तव्य है।" साथ ही समस्याओं के त्वरित एवं हितकारी समाधान का आश्वासन दिया।

 

बैठक में फुटकर व्यापारी महासंघ से अध्यक्ष शेख असलम खान, उपाध्यक्ष महेंद्र मालवीय, मीडिया प्रभारी शिवम सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संगठन ने नगर परिषद अध्यक्ष को अपनी समस्याएं सुनने का अवसर देने हेतु आभार भी व्यक्त किया।