अहिरवार समाज ने की रसोई प्रथा बंद, श्रद्धांजलि सभा में लिया निर्णय

 

भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी योगी की खबर

 

भोपाल 

अहिरवार समाज ने सामाजिक सुधार की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए रसोई प्रथा को समाप्त करने का निर्णय लिया है। रविदासया धर्म संगठन के प्रदेश अध्यक्ष माधव सिंह अहिरवार ने बताया कि 6 सितंबर को श्री गोविंद प्रसाद निवारे जी का एम्स में बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनकी अंतिम इच्छा थी कि समाज से रसोई प्रथा जैसी कुरीति समाप्त हो।

 

इस इच्छा को पूरा करते हुए उनके बड़े पुत्र दीपक निवारे एवं पूरे परिवार ने निर्णय लिया कि अब समाज में रसोई प्रथा बंद की जाएगी। इसी क्रम में 9 सितंबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर इस संकल्प को समाज के सामने प्रस्तुत किया गया।

 

श्रद्धांजलि सभा में समाज के कई प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें राधाकिशन जी, माधव सिंह अहिरवार जी, राजेश अहिरवार जी, राजेश बांधेवाल जी, रामस्वरूप निमोर जी, नारायण राठौर जी, रवि शंकर सूर्यवंशी जी, महेश नंदमेहर जी, अनिल मंडराई जी, कैलाश गोयला जी सहित हजारों समाजजन शामिल हुए।

 

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गोविंद प्रसाद निवारे जी की अंतिम इच्छा को समाज सुधार का महत्वपूर्ण कदम मानते हुए उनके सपने को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।