भाजपा नेताओं पर कार्रवाई क्यों नहीं: सपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वास सारंग से इस्तीफा लेने, शारीक मछली की फर्मों के टेंडर रद्द करने और निष्पक्ष जांच की मांग
भाजपा नेताओं पर कार्रवाई क्यों नहीं: सपा प्रदेश अध्यक्ष
विश्वास सारंग से इस्तीफा लेने, शारीक मछली की फर्मों के टेंडर रद्द करने और निष्पक्ष जांच की मांग
*भोपाल हेडलाइंस*
*संतोष योगी की खबर 9993268143*
भोपाल। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में शारीक मछली प्रकरण पर भाजपा सरकार और मंत्रियों की भूमिका को कटघरे में खड़ा किया।
डॉ. यादव ने आरोप लगाया कि शारीक मछली पर तो कार्रवाई की गई, लेकिन उसके साथ नजदीकी संबंध रखने वाले भाजपा नेताओं और मंत्रियों पर सरकार अब तक मौन है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता व मंत्री विश्वास सारंग के साथ शारीक मछली के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वे मोटरसाइकिल, कार और बंद कमरों में साथ दिखाई देते हैं। यहां तक कि एक मंत्री के बच्चों की फीस भी शारीक मछली की फर्म से चुकाए जाने के सबूत मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि शारीक मछली की फर्मों से जुड़े टेंडरों में गड़बड़ियां कलेक्टर स्तर तक दर्ज हुईं, बावजूद इसके पिछले दस वर्षों से इस परिवार को संरक्षण मिलता रहा है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि शारीक मछली की गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हुई और शूटिंग अकादमी में मिले अवैध कारतूस पर कार्रवाई क्यों टाली जा रही है।
डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री से मांग की कि सबसे पहले मंत्री विश्वास सारंग का इस्तीफा लिया जाए, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। साथ ही शारीक मछली की सभी फर्मों के टेंडर रद्द कर विस्तृत जांच कराई जाए।
