*इंडियन ऑयल ने लांच की एनएफआर प्रोडक्ट रेंज, मिलेगी फायर सेफ्टी की खास सुविधा*
*इंडियन ऑयल ने लांच की एनएफआर प्रोडक्ट रेंज, मिलेगी फायर सेफ्टी की खास सुविधा*
*भोपाल हेडलाइंस*
*संतोष योगी की खबर 9993268143*
भोपाल। इंडियन ऑयल ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नई एनएफआर प्रोडक्ट रेंज लांच की है। इस मौके पर भोपाल इंडियन डिवीजन ऑफिस के डीजीएम संदीप चावला ने बॉटलिंग प्लांट पर एक केस स्टडी के जरिए इन प्रोडक्ट्स का प्रचार-प्रसार किया
और लोगों को जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि नई रेंज में फायरबॉल, स्पेशल लाइटर, पाइप्स और अन्य सेफ्टी इक्विपमेंट्स शामिल हैं, जो आग जैसी आपात स्थिति में तुरंत नियंत्रण में मदद करेंगे।
शुभारंभ अवसर पर इंडियन ऑयल की असिस्टेंट मैनेजर ईशा पटेल ने बताया कि कंपनी ने आग से सुरक्षा (फायर सेफ्टी) को प्राथमिकता देते हुए कई उपयोगी उत्पाद बाजार में उतारे हैं, इन प्रोडक्ट्स में फायरबॉल प्रमुख आकर्षण है, जो आग लगते ही स्वतः फटकर आग को नियंत्रित कर लेता है। इसके
अलावा ग्राहकों के लिए विशेष लाइटर, पाइप्स और अन्य सेफ्टी इक्विपमेंट्स भी लाए गए हैं। ईशा पटेल ने बताया कि इनमें सबसे बेहतर "एप्रिन" सेफ्टी प्रोडक्ट है, जो उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में कारगर सिद्ध होगा।
इस अवसर पर भोपाल इंडियन डिवीजन ऑफिस की मैनेजर एलपीजी सुरभि गुप्ता ने ग्राहकों से अपील की कि वे इन सेफ्टी प्रोडक्ट्स को अपनाकर अपने जिले और घरों में सुरक्षित वातावरण बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल हमेशा से उपभोक्ताओं की सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानती आई है।
इंडियन ऑयल का कहना है कि यह सभी प्रोडक्ट्स देशभर के डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास उपलब्ध रहेंगे और ग्राहक सीधे अपने डिस्ट्रीब्यूटर से इन्हें खरीद सकते हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि हैप्पी इंडेन , सेफ इंडेन की सोच को आगे बढ़ाते हुए हर घर में सुरक्षित किचन का माहौल बनाया जाए।
कंपनी का लक्ष्य है कि हर उपभोक्ता सुरक्षित वातावरण में गैस और अन्य सुविधाओं का उपयोग कर सके।
