ग्राम चौरल में जिला कांग्रेस के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन
ग्राम चौरल में जिला कांग्रेस के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन
भोपाल हेडलाइंस
महू-इंदौर- ग्राम पंचायत चौरल सरपंच अशोक सैनी ने बताया 14 सितंबर को ग्राम चौरल में जोरा विधायक पंकज उपाध्याय और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के नेतृत्व में स्थानीय विधायक उषा ठाकुर के खिलाफ अपने भाजपा नेताओं की जमीन से अतिक्रमण नहीं हटाने का संरक्षण मिलने व नाली निर्माण कराने में अवरोध डालना। पानी निकासी न होने से इंदौर चोरल रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं आए दिन आम जन दुर्घटना के शिकार हो रहे ऐसे में अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारियों से भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने अभद्रता पूर्ण व्यवहार कर धक्का मुक्की की गई उक्त व्यक्तियों पर गिरफ्तारी व अतिक्रमण हटाने के लिए विशाल धरना प्रदर्शन जिसमें महू विधानसभा से सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहेंगे।
