कंप्यूटर बाबा की खोखली यात्राओं पर महामंडलेश्वर का तीखा प्रहार गौसेवा में लगे सरकार के प्रयासों को नज़रअंदाज़ कर रहे बाबा : स्वामी वैराग्यानंद गिरी
कंप्यूटर बाबा की खोखली यात्राओं पर महामंडलेश्वर का तीखा प्रहार गौसेवा में लगे सरकार के प्रयासों को नज़रअंदाज़ कर रहे बाबा : स्वामी वैराग्यानंद गिरी
*भोपाल हेडलाइंस*
*संतोष योगी की खबर 9993268143*
भोपाल। पंचायती निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने कंप्यूटर बाबा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार पर ऊँगली उठाने से पहले उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में गौशालाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन बाबा इन वास्तविकताओं से मुँह मोड़कर केवल खोखली बयानबाज़ी कर रहे हैं।
स्वामी वैराग्यानंद गिरी ने तंज करते हुए कहा कि कंप्यूटर बाबा बरसाती मेंढक की तरह चार महीने के लिए बाहर निकलकर केवल राजनीतिक दुकानदारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौधन संरक्षण को लेकर सरकार गोबर और गौमूत्र से आय सृजन, दुग्ध उत्पादों के विक्रय और देसी नस्लों के संवर्धन जैसे ऐतिहासिक कार्य कर रही है, जबकि बाबा केवल मीडिया में बने रहने के लिए नाटक कर रहे हैं।
“सच्ची गौसेवा सरकार कर रही है, बाबा सिर्फ बयानबाज़ी”
महामंडलेश्वर वैराग्यानंद गिरी बोले – खुद मैदान में उतरें बाबा, नहीं तो चुप रहें
महामंडलेश्वर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि कंप्यूटर बाबा को सचमुच गौमाता की चिंता है तो वे ज़मीन पर उतरकर सेवा करें, न कि राजनीतिक यात्राओं के माध्यम से अपना चेहरा चमकाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि गौसेवा में ही असली तपस्या है, और वर्तमान सरकार उसी दिशा में काम कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कंप्यूटर बाबा केवल मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। स्वामी वैराग्यानंद गिरी ने कहा कि सरकार गौशालाओं के अनुदान में वृद्धि कर रही है और मुख्यमंत्री स्वयं नियमित समीक्षा कर रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि सरकार का रुख पूरी तरह गंभीर और सेवाभा
व से प्रेरित है।
