विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर 'फ्यूचर फिज़ियो कनेक्ट' में बुजुर्गों की देखभाल पर जोर
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर 'फ्यूचर फिज़ियो कनेक्ट' में बुजुर्गों की देखभाल पर जोर
भोपाल में युवाओं और विशेषज्ञों ने फिजियोथेरेपी की ताकत को पहचाना
भोपाल हेडलाइंस
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल, 8 सितंबर – विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के मौके पर राजधानी में युथ इन मोशन द्वारा 'फ्यूचर फिज़ियो कनेक्ट 2.0' कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इसमें 500 से अधिक फिजियोथेरेपिस्ट, विशेषज्ञ और विद्यार्थी शामिल हुए।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ. राहुल राजपूत एवं डाक्टर निदा खान न्यूरो फिजियोथैरेपिस्ट ने बताया कि इस वर्ष का विशेष फोकस वृद्धजनों की देखभाल पर रखा गया, जिसमें हड्डी, जोड़, न्यूरो और स्पोर्ट्स इंजरी जैसी समस्याओं में फिजियोथेरेपी की भूमिका पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर डॉ. प्रशांत मांझी, डॉ. योगेश पवार, डॉ. नीरज मेहरा सहित कई विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में फिजियोथेरेपी के महत्व को बढ़ावा देना और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना रहा।
