सीबीएसई नेशनल एथलेटिक मीट 2025-26 में कैम्पियन स्कूल के 2 एथेलिट्स चयनित एथलेटिक मीट के लिए पहुँचे बनारस

 

भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर 

 

 

भोपाल ओमान, अफगानिस्तान, कतर, दोहा गल्फ कंट्री के सीबीएसई स्कूलों के एथेलिट्स भी ले रहे है इस प्रतियोगिता में भाग

 

कैम्पियन स्कूल भोपाल में सेकेण्डरी कक्षा में अध्ययनरत् 2 छात्र सी.बी.एस.ई. द्वारा आयोजित सी.बी.एस.ई नेशनल एथलेटिक मीट 2025-26 प्रतियोगिता में एकल एथलिट के तौर पर भाग लेने के लिए कोच जोंसी कोशी के साथ बनारस पहुँच चुके हैं। 13 सितम्बर 2025 तक चलने वाली यह चार दिवसीय प्रतियोगिता संत अतुलानंद कॉनवेंट स्कूल बनारस में आयोजित की जा रही है। कैम्पियन स्कूल के दो एथेलिट्स छात्र अभिन्न शर्मा अंडर-14 600 मी. दौड़ एवं गौरव मालवीय अंडर-19 हाई जंप कैटेगरी में इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इन दोनों एथेलिट्स छात्रों का चयन पूर्व में सीबीएसई क्लस्टर बारह एथलेटिक मीट में किए गए उनके सवश्रेष्ठ प्रदर्शन के द्वारा व उनकी योग्यता के आधार पर हुआ हैं। इन एथेलिटस छात्रों ने इस नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने आप को विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक व कोच श्री जोंसी कोशी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में तैयारी किया हैं। इस सीबीएसई नेशनल मीट में ओमान, अफगानिस्तान, कतर, दोहा आदि गल्फ कंट्री के लगभग 400 एवं भारत के सी. बी.एस.ई विद्यालयों से दो हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएँ अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 उम्र के वर्ग में 100 मी., 200 मी., 400 मी., 800., 1000., मी., 1500मी., 3000मी., 5000मी., रेस, जेवलीन, शार्टपुट, डिस्कस थ्रो, लॉग जंप, हाई जंप, ट्रीपल जंप, 4 गुणा 100 मी. रिले, 4 गुणा 400 मी. रिले रेस इत्यादि एथलेटिक्स गेम्स में भाग ले रहे हैं। प्राचार्य फादर डॉ. अथनस लकड़ा एस.जे. व उप प्राचार्य मनोज मिंज एस.जे. ने शारीरिक शिक्षा शिक्षक व कोच श्री जोंसी कोशी को एवं उनके नेतृत्व में इस नेशनल मीट में शामिल होने वाले दोनों एथेलिटस टीम के छात्रों को नेशनल लेवल पर स्कूल का प्रतिनिधित्व करने व इस प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दी।