सनातन धर्म के शिखर पुरुष शैलेन्द्र कृष्ण जी महाराज को त्रिविध सम्मान
सनातन धर्म के शिखर पुरुष शैलेन्द्र कृष्ण जी महाराज को त्रिविध सम्मान
भोपाल/वृन्दावन, संवाददाता संतोष योगी
देश के सुप्रसिद्ध धर्मप्रचारक एवं श्रीमद्भागवत के परम ज्ञाता पूज्य शैलेन्द्र कृष्ण जी महाराज को हाल ही में सनातन धर्म सेवा हेतु तीन ऐतिहासिक उपाधियों से अलंकृत किया गया। मात्र 35 वर्ष की आयु में 545 से अधिक कथाएँ कर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाले गुरुदेव आज धर्मजगत की चेतना के जीवंत स्वरूप बन चुके हैं।
सम्मान समारोह:
सनातन गौरव सम्मान – 8 अगस्त 2025 को वृन्दावन की व्रजभूमि कल्याण परिषद द्वारा प्रदान।
भागवत रत्न सम्मान – 1 सितम्बर 2025 को भागवताश्रय आश्रम वृन्दावन में कथा समापन अवसर पर प्रदान।
भागवत शिरोमणि सम्मान – 7 सितम्बर 2025 को भोपाल के रत्नबाला हॉल, मालवीय नगर में श्री जीवन रेखा ज्योतिष संस्थान द्वारा देशभर के विद्वानों की उपस्थिति में प्रदान।
पूज्य महाराज दिन-रात धर्म प्रचार में रत रहते हैं और मात्र 2 घंटे की नींद लेकर भी निरंतर जन-जन तक श्रीमद्भागवत का दिव्य संदेश पहुँचाने के लिए समर्पित हैं।
इन ऐतिहासिक उपाधियों पर संत-महापुरुषों, राजनेताओं, कलाकारों और लाखों भक्तों ने उन्हें बधाई दी। सबने एक स्वर में उनके आध्यात्मिक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सनातन धर्म की रक्षा एवं उत्थान का सच्चा प्रहरी बताया।
भगवान श्रीकृष्ण से यही प्रार्थना है कि पूज्य शैलेन्द्र कृष्ण जी महाराज की यशगाथा निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे।
