विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
*भोपाल हेडलाइंस*
*संतोष योगी की खबर 9993268143*
भोपाल, 10 सितम्बर 2025।
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (World Suicide Prevention Day) के अवसर पर शासकीय हायर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल, बैरागढ़ में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) के अंतर्गत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन सिविल अस्पताल बैरागढ़ के अधीक्षक डॉ जे के जैन सर, मुख्य नर्सिंग ऑफिसर डॉ. दीपिका टिले, एवं श्रीमती राजी शाजी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय से उमंग हेल्थ टीचर श्रीमति नेहा ठाकुर भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन उमंग हेल्थ काउंसलर आकाश नमदेव (सिविल अस्पताल बैरागढ़, भोपाल) ने किया।
इस अवसर पर तनाव प्रबंधन, चिंता (Anxiety) और मित्रम (GATEKEEPER) मॉडल पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों को समझाया गया कि किस प्रकार वे अपने साथियों के लिए सहायक और मार्गदर्शक बन सकते हैं।
M – Meet: दोस्त बनाना और जुड़ाव स्थापित करना।
I – Identify: आत्महत्या के संकेत पहचानना।
T – Talk: निडर होकर संवेदनशील विषयों पर बातचीत करना।
R – Refer: सही जगह विशेषज्ञ तक पहुँचाना।
A – Assist: कठिन समय में साथ बने रहना।
M – Motivate: सकारात्मक सोच और जीवन जीने की प्रेरणा देना।
यह आयोजन “आत्महत्या पर विमर्श को बदलना” (Changing the Conversation Around Suicide) थीम पर आधारित रहा।
विद्यार्थियों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख हैं:
Tele MANAS हेल्पलाइन: 14416
UMANG हेल्पलाइन: 14425
Just Ask Chatbot: 86570-24841
साथ ही, विद्यार्थियों को मनहित एप पर स्वयं मूल्यांकन (Self-assessment) कराया गया और नियमित रूप से मनकक्ष एवं उमंग स्वास्थ्य केंद्र आने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी किशोर-किशोरियों को यह संदेश दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी न करें, संवाद बनाए रखें और किसी भी कठिन परिस्थिति में सहायता लेने से संकोच न करें।
