"भोपाल की अप्रिय घटना पर फैजान खान की कड़ी प्रतिक्रिया: प्रशासन की सराहना, साजिशकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग"

 

*भोपाल हेडलाइंस* 

*संतोष योगी की खबर 9993268143*

 

खबर:

भोपाल में हाल ही में हुई अप्रिय घटना पर कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी फैजान खान ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को आपसी रंजिश का परिणाम बताते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोची-समझी साजिश के तहत यह कृत्य किया गया है।

 

फैजान खान ने प्रशासन की तत्परता और निष्पक्षता की सराहना करते हुए कहा, "प्रशासन ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है, इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं।" उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस मामले में संलिप्त सभी व्यक्तियों पर सख्त और त्वरित कार्रवाई करेगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा ना हों।

 

उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश और विशेषकर भोपाल की गंगा-जमुनी तहज़ीब को बिगाड़ने की कोशिशें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। समाज में शांति, भाईचारे और कानून का राज कायम रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

 

फैजान खान ने प्रशासन से अपील की है कि इस मामले को उदाहरण बनाकर दोषियों को कानून के दायरे में लाकर कठोर दंड दिया जाए, ताकि आगे कोई भी ऐसी साजिश रचने से पहले सौ बार सोचे।