भाजपा हरदा के पुनः जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर पहट मंडल द्वारा किया गया स्वागत

 

भोपाल हेडलाइन न्यूज़ – हरदा से संजय योगी की खबर 7805953532

 

 

सिराली 

भारतीय जनता पार्टी हरदा के पुनः जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर आज उनके निज निवास पर पहट मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से अभिनंदन कर अपनी शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष लड्डू पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष मांगुले, पूर्व जिला महामंत्री भागवत ढोके, गोलू भैया, डॉ. मौर्य, रवि मीणा, अजय सोलंकी, नंदकिशोर पटेल, ज्ञान सिंह, नेनसिंह पटेल, चंदू पालवी, रामजीवन सरपंच, संदीप चौहान, दीपक सोलंकी, शंकर सोनेर, मेहर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर सभी ने नव-नियुक्त जिला उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।