13% ओबीसी आरक्षण अनहोल्ड कराने एवं 27% आरक्षण लागू करने की मांग पर संयुक्त मोर्चा की कठोर चेतावनी
13% ओबीसी आरक्षण अनहोल्ड कराने एवं 27% आरक्षण लागू करने की मांग पर संयुक्त मोर्चा की कठोर चेतावनी
भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की
मध्यप्रदेश में 13% ओबीसी आरक्षण को पिछले 6 वर्षों से होल्ड पर रखे जाने के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने सरकार को कड़ी चेतावनी दी है।
संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी
कमलेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि यदि सरकार ने तत्काल इन पदों को अनहोल्ड नहीं किया और 27% आरक्षण लागू नहीं किया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। वहीं महेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि लाखों ओबीसी युवा अन्याय का दंश झेल रहे हैं और अब यह स्थिति असहनीय हो चुकी है।
मोर्चा ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि 23 सितंबर से सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई में यदि प्रदेश सरकार मजबूती से पक्ष नहीं रखती है तो इसे सम्पूर्ण ओबीसी वर्ग के अधिकारों का सीधा अपमान माना जाएगा।
संगठन ने जातिगत जनगणना पूरी करने और जनसंख्या अनुपात के आधार पर आरक्षण सुनिश्चित करने की भी मांग की। वक्ताओं ने नारा दिया – “जिसकी जितनी संख्या भारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी” और चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उचित कदम नहीं उठाए तो ओबीसी समाज की युवा शक्ति सड़कों पर उतरकर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।
प्रेस वार्ता को ओबीसी महासभा, भीम आर्मी, जयस एवं अन्य संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संबोधित किया और कहा कि यदि सरकार ने समय रहते ठोस निर्णय नहीं लिया तो यह आंदोलन शांति का नहीं बल्कि संघर्ष का स्वरूप धारण करेगा।
